Kulgam Chawalgam में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश: सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की कार्यकर्ता बैठक में 115 युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता

Kulgam (Kashmir)

Kulgam (Kashmir), 21 June 2026: सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के Kulgam जिले में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। चवलगाम रेस्ट हाउस, Kulgam में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह कार्यकर्ता बैठक सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी और राष्ट्रीय संयोजिका अंजुम अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी के निर्देश पर संपन्न हुआ, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य, प्रचारक तथा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक हैं।

अंजुम अंसारी

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी, राष्ट्रीय संयोजिका अंजुम अंसारी, कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान, राष्ट्रीय सह-संयोजक जाहिद सैफी तथा ASH Group of Companies के संस्थापक एवं चेयरमैन व ASH24 NEWS के चीफ एडिटर डॉ. एस.के. होजैफा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

डॉ. एस.के. होजैफा

बैठक में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं की सहभागिता देखने को मिली, जिन्होंने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनजागरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने युवाओं की भूमिका, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस्लाम और देशप्रेम पर वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में इस्लाम की शिक्षाओं, सामाजिक जिम्मेदारियों और देश के प्रति कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी एवं राष्ट्रीय संयोजिका अंजुम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम धर्म में तौहीद, नमाज, रोजा, जकात और हज हर मुसलमान के लिए महत्वपूर्ण फर्ज हैं। उन्होंने कहा कि (حب الوطن من الإيمان) अर्थात वतन से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि सच्चा मुसलमान वह है जो अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करने के साथ-साथ अपने देश, समाज और मानवता के प्रति भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है जो आतंक, दहशत और भय से मुक्त हो तथा जहां प्रेम, भाईचारा, अमन और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि भय पर विजय प्राप्त करके ही सफलता हासिल की जा सकती है और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सभी नागरिकों को अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

मीडिया की भूमिका पर भी हुई चर्चा

कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन को जनता तक पहुंचाने में सकारात्मक और निष्पक्ष मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

115 युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह-संयोजक जाहिद सैफी, प्रदेश संयोजक मुस्ताक अहमद बट्ट, सोफिया अमीन, मुजम्मिल अहमद, वसीम अहमद बानी, तजम्मुल भट्ट, समीउल्लाह डार, शेख शहजाद, गुलाम अहमद लोन, जमीला अख्तर, गुलजार अहमद, इरशाद अहमद काकरे, गुलजार अहमद बानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान 115 कश्मीरी नवयुवकों ने सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आसिफ यूसुफ ने किया। आयोजन के दौरान Kulgam पुलिस प्रशासन की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसके सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव पर जोर

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशभर में भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। Kulgam में आयोजित यह कार्यकर्ता बैठक भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Also Read

Twisha Sharma Death Case में बड़ा झटका: पति Samarth Singh और सास Giribala Singh को 2 जून तक CBI Custody

डॉ. सुभद्रा पांडे की पुस्तक का विमोचन समारोह अलीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Hyderabad Kancha Gachibowli में वायरल हुआ Deer on Road का वीडियो, लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली

सुनीता विलियम्स(Sunita Williams) की 9 महीने बाद धरती पर होगी वापसी, नासा ने बताई तारीख, बनाया अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड

Trump Iran Tension: ‘नेतन्याहू के नक्शेकदम पर चले तो जलकर राख…’ ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

You Might Also Like

What's Next for CJP

What’s Next for CJP? अभिजीत दिपके और सौरव दास की अहम बैठक, आंदोलन के अगले चरण पर मंथन

Tukaram Mundhe

Synthetic Milk Racket: Tukaram Mundhe ने बताया कैसे Caustic Soda और Shampoo से बनता है कथित नकली दूध

Abhijit Dipke

Abhijit Dipke Controversy: CJP संस्थापक की फंडिंग और ₹1 करोड़ लीगल फंड पर उठे सवाल

Abhijeet Dipke: Parliament मार्च नहीं करेगा CJP, आंदोलन जारी रहेगा; Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग बरकरार

Muslim Rashtriya Manch (MRM)

Indresh Kumar: मुस्लिम राष्ट्र मंच (MRM) की राष्ट्रीय बैठक में संगठन विस्तार और राष्ट्रीय एकता पर दिया विशेष जोर

Moharrah

जीवनी मंडी से कर्बला तक निकला 11 ताजियों का भव्य जुलूस, सनातन समाज ने किया स्वागत, शरबत वितरण बना भाईचारे की मिसाल

कुलगाम में जिला मजिस्ट्रेट शाहज़ाद आलम, IAS को भेंट की गई पुस्तक “भारतीय मुसलमानों की गौरव गाथाएं”

safaq naaz marriage

Shafaq Naaz ने खुलासा किया: 2024 में secretly की शादी, बोलीं – ‘Meet My Husband’

Select Your City

Enable Notifications Allow